महाराष्ट्र: छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

Ads

महाराष्ट्र: छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 9, 2026 / 12:51 PM IST,
    Updated On - February 9, 2026 / 12:51 PM IST

यवतमाल (महाराष्ट्र), नौ फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में पुलिस ने 13 वर्षीय छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक स्कूल के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इस संबंध में पीड़िता के पिता ने शनिवार को शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि घाटंजी तालुक के एक जिला परिषद स्कूल के 47 वर्षीय आरोपी प्रधानाध्यापक ने पिछले साल एक मई और इस साल पांच फरवरी को सातवीं कक्षा की एक छात्रा का यौन उत्पीड़न किया।

उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने लड़की को फलों और मेकअप के सामान का लालच देकर दो बार उसका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने लड़की को धमकी भी दी थी कि अगर उसने इस अपराध के बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत बलात्कार और आपराधिक धमकी के साथ-साथ बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

प्रचेता गोला

गोला