आरसीबी के कप्तान पाटीदार ने आईपीएल ट्रॉफी भगदड़ पीड़ितों को समर्पित की

Ads

आरसीबी के कप्तान पाटीदार ने आईपीएल ट्रॉफी भगदड़ पीड़ितों को समर्पित की

  •  
  • Publish Date - June 1, 2026 / 10:06 AM IST,
    Updated On - June 1, 2026 / 10:06 AM IST

अहमदाबाद, एक जून (भाषा) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी दूसरी ट्रॉफी को पिछले साल भगदड़ में मारे गए प्रशंसकों को समर्पित की।

पिछले साल जब आरसीबी ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था तो तब बेंगलुरु में जल्दबाजी में आयोजित किए गए विजय समारोह के दौरान भगदड़ मच गई थी। इससे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर 11 प्रशंसकों की मौत हो गई थी।

पाटीदार ने रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में पांच विकेट की जीत के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘निश्चित तौर पर बहुत बुरा लगता है कि खिताब जीतने के बाद आपने अपने प्रशंसकों को खो दिया। सिर्फ़ प्रशंसक ही नहीं, वे तो परिवार के सदस्य थे।’’

उन्होंने कहा,‘‘मैं यह ट्रॉफी उन्हें समर्पित करना चाहता हूं। बस इतना ही। उस भावना को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।’’

उस दुखद घटनाक्रम के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में लगभग आठ महीने तक शीर्ष स्तर के क्रिकेट मैचों का आयोजन नहीं किया गया।

इन प्रशंसकों के सम्मान में आरसीबी के खिलाड़ियों ने मैच के दिन अभ्यास सत्र के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहनी थी। यही नहीं उनके सम्मान में चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीट स्थायी तौर पर खाली रखी गई थी।

भाषा

पंत

पंत