महाराष्ट्र: नौकरी और शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Ads

महाराष्ट्र: नौकरी और शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 30, 2021 / 02:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

ठाणे, 30 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी से पुलिस ने एक महिला को नौकरी दिलाने और शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला (35) ने मनोहर विशे के खिलाफ नारपोली पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।

भिवंडी के पुलिस उपायुक्त प्रशांत ढोले ने बताया,‘‘ शिकायत के अनुसार 35 वर्षीय आरोपी महिला के साथ 2016 से संपर्क में था। उसने महिला को बताया कि वह पत्रकार है और उसे नौकरी दिलाने और विवाह करने का वादा कर उसका यौन शौषण किया। बाद में महिला द्वारा विवाह का दवाब बनाने पर आरोपी ने बहाने बनाने शुरू कर दिए।’’

उन्होंने बताया कि महिला अनुसूचित जाति (एससी) से ताल्लुक रखती है और उसे एहसास हुआ कि व्यक्ति उसे धोखा दे रहा है। महिला की शिकायत के आधार पुलिस ने मामला दर्ज कर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा