महाराष्ट्र : बेटी से दुष्कर्म के मामले में व्यक्ति को उम्रकैद की सजा
महाराष्ट्र : बेटी से दुष्कर्म के मामले में व्यक्ति को उम्रकैद की सजा
ठाणे (महाराष्ट्र), छह अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे की एक अदालत ने शनिवार को एक व्यक्ति को नाबालिग बेटी से बलात्कार के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश और विशेष न्यायाधीश (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम) वीवी वीरकर ने दोषी पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) रेखा हिवराले ने कहा कि 2017 और 2018 के बीच लड़की से कई बार बलात्कार किया गया और मुकदमे के दौरान आठ गवाहों से पूछताछ की गई।
एसपीपी ने कहा कि जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर व्यक्ति को सजा सुनाई गई क्योंकि पीड़िता और शिकायतकर्ता (पीड़ित की मां) दोनों मुकर गए।
भाषा सुरभि पवनेश
पवनेश

Facebook


