ठाणे, 15 मई (भाषा) ठाणे में प्रशासन ने 52 वर्षीय एक व्यक्ति की तलाश के लिए अभियान शुरू किया है। हालांकि, उसके खाड़ी में डूबने की आशंका हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी तस्वीरों से जानकारी मिली है कि उसे कोपरी इलाके के निवासी दत्ता लाहू शिनालकर को आखिरी बार बुधवार रात करीब 11.45 बजे मिथबंदर क्रीक विसर्जन घाट की ओर जाते हुए देखा गया था।
ठाणे महानगरपालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया, ‘‘लापता व्यक्ति के परिवार ने बृहस्पतिवार शाम को अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद बचाव दल को तलाशी अभियान शुरू करने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया।’’
उन्होंने बताया, हालांकि खराब रोशनी और खाड़ी में तेज बहाव के कारण बृहस्पतिवार रात अभियान को रोक दिया गया था, जिसे शुक्रवार सुबह दोबारा शुरू किया गया।
तडवी ने बताया, ‘‘स्थानीय मछुआरा प्रथमेश खरकर नाव लेकर इस अभियान में शामिल हुआ और मिथबंदर खाड़ी में करीब तीन घंटे से तलाशी अभियान जारी है।’’
भाषा धीरज नरेश
नरेश
नरेश