(Ola Electric Mobility Ltd/ Image Credit: Ola Electric)
नई दिल्ली: Ola Electric Mobility Ltd: Ola Electric Mobility Limited ने अपनी दो पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों में 2000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। यह जानकारी कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए दी है। यह निवेश इलेक्ट्रिक वाहन और बैटरी तकनीक को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
यह निवेश Ola Cell Technologies Private Limited और Ola Electric Technologies Private Limited में किया जाएगा। इन दोनों कंपनियों को कुल 2000 करोड़ रुपये की फंडिंग मिलेगी। जिससे उनके कामकाज और विस्तार योजनाओं को गति मिलेगी। कंपनी का मकसद इन इकाइयों की व्यावसायिक और तकनीकी क्षमता को मजबूत करना है।
यह राशि ‘कंपलसरी कन्वर्टिबल प्रेफरेंस शेयर्स’ जारी करके जुटाई जाएगी। कंपनी के अनुसार, यह निवेश 14 मई 2027 तक या उससे पहले पूरा किया जाएगा। यह फैसला बोर्ड की 15 मई 2026 को हुई बैठक में लिया गया। जिसमें सहायक कंपनियों के विकास और संचालन को सपोर्ट देने पर जोर दिया गया।
Ola Cell Technologies Private Limited बैटरी और सेल निर्माण, प्रोसेसिंग, असेंबली और बिक्री जैसे काम करती है। वहीं Ola Electric Technologies Private Limited इलेक्ट्रिक वाहनों की वैल्यू चेन, निर्माण और सप्लाई से जुड़ी सेवाएं देती है। इस निवेश से दोनों कंपनियों को ईवी और बैटरी टेक्नोलॉजी में तेजी से विकास करने में मदद मिलेगी।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।