महाराष्ट्र: सरकारी अस्पतालों की नर्स शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

महाराष्ट्र: सरकारी अस्पतालों की नर्स शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

महाराष्ट्र: सरकारी अस्पतालों की नर्स शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: May 27, 2022 10:54 pm IST

मुंबई, 27 मई (भाषा) महाराष्ट्र में सरकारी अस्पतालों की 15,000 से अधिक नर्स भर्ती प्रक्रिया को एक निजी एजेंसी को ‘आउटसोर्स’ करने संबंधी राज्य सरकार के फैसले के विरोध में शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगी।

महाराष्ट्र स्टेट नर्सेज एसोसिएशन (एमएसएनए) ने इससे पहले 27-28 मई को दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया था।

एमएसएनए की महासचिव सुमित्रा तोते ने शुक्रवार को कहा, ‘‘हमारी कोई भी मांग पूरी नहीं हुई है। इसलिए हम 28 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं।’’

उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार के इस फैसले से नर्स शोषण की चपेट में आ जाएंगी और उन्हें कम पारिश्रमिक मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मुंबई में लगभग 1,500 नर्स सहित सरकारी अस्पतालों की 15,000 से अधिक नर्स हड़ताल पर रहेंगी।

भाषा

देवेंद्र संतोष

संतोष


लेखक के बारे में