सड़क दुर्घटना में मारे गए व्यापारी के परिवार को 67.8 लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश

ठाणे मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) ने सितंबर 2019 में सड़क हादसे में मारे गए गए कारोबारी के परिवार को 67.80 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने का आदेश दिया है।

सड़क दुर्घटना में मारे गए व्यापारी के परिवार को 67.8 लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश

Servant was in love with his boss's wife,

Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: May 30, 2022 10:40 am IST

Rs 67.8 lakh compensation ordered : ठाणे, 30 मई ।  ठाणे मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) ने सितंबर 2019 में सड़क हादसे में मारे गए गए कारोबारी के परिवार को 67.80 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने का आदेश दिया है।

एमएसीटी के अध्यक्ष अभय जे मंत्री ने हाल में दिए अपने एक आदेश में हादसे के लिए जिम्मेदार बस कंपनी के मालिक और वाहन के बीमाकर्ता को दावा दायर किए जाने की तारीख से 7.50 प्रतिशत ब्याज के साथ संयुक्त और व्यक्तिगत रूप से भुगतान करने का आदेश दिया।

read more: सिद्धू मूसेवाला पर ताबड़तोड़ बरसाई गई थीं 30 गोलियां, सामने आया CCTV फुटेज

गुंडू तुकाराम गावड़े 12 सितंबर, 2019 को एक बस में सवार होकर बेंगलुरु जा रहा था, तभी बस चालक ने महाराष्ट्र के सातारा जिले में पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर म्हासवे गांव के निकट वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस एक ट्रक से जा टकराई। हादसे के समय गावड़े की आयु 43 वर्ष थी।

दावाकताओं के वकील संभाजी टी कदम ने न्यायाधिकरण से कहा कि इस हादसे में गावड़े और कुछ अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सातारा के एक सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गावड़े को मृत घोषित कर दिया गया।

कदम ने कहा कि पीड़ित का एक कारोबार था और उसकी 5,07,447 रुपए वार्षिक आय थी। ठाणे में रहने वाली उसकी पत्नी, दो बेटियां और बुजुर्ग मां उस पर निर्भर थीं। उन्होंने 81,92,304 रुपए मुआवजे की मांग की है।

read more: Raipur Crime News : किसान से मारपीट कर छीने थे 90 हजार | चंद घंटों में पकड़ाए लुटेरे…

परिवहन कंपनी का मालिक न्यायाधिकरण के समक्ष पेश नहीं हुआ और उसने कोई अभ्यावेदन भी नहीं दिया, इसलिए उसके खिलाफ एकतरफा आदेश पारित किया गया। हालांकि, वाहन के बीमाकर्ता ने दावे का विरोध किया।

न्यायाधिकरण ने व्यापारी के परिवार को 67.8 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने का आदेश दिया। आदेश के अनुसार, इसमें से 30.8 लाख रुपए कारोबारी की पत्नी, 14-14 लाख रुपए उसकी बेटियों और नौ लाख रुपए उसकी मां को दिए जाएंगे।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com