सिद्धू मूसेवाला पर ताबड़तोड़ बरसाई गई थीं 30 गोलियां, सामने आया CCTV फुटेज
punjabi siger Sidhu Musewala Murder : तहत महज 28 साल के सिद्धू पर उनके गांव मनसा से 4 किमी दूर करीब 30 राउंड फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया।
नई दिल्ली। punjabi siger Sidhu Musewala Murder : देश के महशूर पंजाबी सिंगर और कांग्रेस के नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी। सनसनीखेज गोलीकांड के बाद आम आदमी पार्टी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। बता दें कि हमले के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ होने का दावा किया है। आरोपियों ने बड़ी साजिश के तहत महज 28 साल के सिद्धू पर उनके गांव मनसा से 4 किमी दूर करीब 30 राउंड फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया।
यह भी पढ़ें: अधिक उम्र में शादी करने वाली लड़कियों को करना पड़ता है इन दिक्कतों का सामना, हो सकती है बड़ी परेशानी
punjabi siger Sidhu Musewala Murder : जानकारी के अनुसार सिद्धू मूसेवाला रविवार की शाम करीब 4.30 बजे मूसा गांव में अपने घर से महिंद्रा थार गाड़ी लेकर निकले थे। उनके साथ पड़ोसी गुरविंदर सिंह और भाई गुरप्रीत सिंह भी थे. सिद्धू खुद ही गाड़ी चला रहे थे।
यह भी पढ़ें: घर के बाहर नींबू-मिर्ची लटकाने को आप भी मानते है अंधविश्वास, तो जाने इसके पीछे का विज्ञान
punjabi siger Sidhu Musewala Murder : मनसा जिले में तीन गाड़ियां आगे और पीछे से आईं और सिद्धू की गाड़ी पर फायरिंग कर दी। तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सिद्धू को मृत घोषित कर दिया गया। करीब 30 राउंड फायंरिग में 8 सिद्धू को लगीं और उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश : नगरीय निकाय चुनाव में हावी रहेगी बुलडोजर पॉलिटिक्स, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया ये आरोप
बता दें कि मूसेवाला की हत्या से एक दिन पहले ही राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा में कटौती की थी। वहीं दूसरे दिन ही आरोपियों ने मूसेवाला की हत्या कर दी। पंजाब के डीजीपी वीके भवरा ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला के पास निजी बुलेटप्रूफ गाड़ी थी, लेकिन घटना के वक्त वो इसमें नहीं थे। एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दो कारें मूसेवाला की गाड़ी का पीछा करती नजर आ रही हैं। पुलिस अब इन दोनों कारों की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, मूसेवाला पर करीब 30 राउंड गोलियां बरसाई गईं। पुलिस को मौके से अलग-अलग बोर की पिस्टल के खोखे मिले हैं। ये खोखे 7.62 एमएम, 9एमएम और 0.30 एमएम पिस्टल के हैं। इससे लग रहा है कि हमलावरों ने तीन पिस्टलों के जरिए अंधाधुंध फायरिंग की थी। निशाना मूसेवाला ही थे। उन्हें करीब 8 गोलियां लगी हैं।
यह भी पढ़ें: वर्कआउट से पहले इन 8 चीजों का करे सेवन, शरीर में रहेगी भरपूर एनर्जी और नहीं होगी थकान
कांग्रेस में हुए थे शामिल
सिद्धू मूसेवाला कुछ ही महीने पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने इसी साल पंजाब में हुए विधानसभा चुनावों में मनसा जिले से चुनाव लड़ा था, लेकिन आम आदमी पार्टी के विजय सिंगला से हार गए थे।
सिद्धू का जन्म 17 जून 1993 को हुआ था। उनकी मां गांव की सरपंच थीं। सिद्धू ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की थी। शुभदीप अपनी गायकी की वजह से फेमस थे। उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में थी। उन्हें गैंगस्टर रैप से एक अलग पहचान मिली थी।

Facebook


