ठाणे (महाराष्ट्र), एक मार्च (भाषा) महाराष्ट्र में ठाणे शहर के श्रीनगर इलाके से तीन नाबालिग लड़के लापता हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
श्रीनगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि तीनों 28 फरवरी को शिवाजी नगर स्थित अपने घरों से एक साथ निकले थे और तब से उनका कोई अता-पता नहीं है।
उन्होंने कहा, ”हमने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है, क्योंकि तीनों लड़के नाबालिग हैं। तीन लड़कों में से दो की उम्र 15-15 साल है और एक की उम्र 14 साल है। उनका पता लगाने के लिए पुलिस टीम गठित की गई हैं।”
भाषा प्रीति सुरेश
सुरेश