महाराष्ट्र : ट्रक के पेड़ से टकराने से दो लोगों की मौत

महाराष्ट्र : ट्रक के पेड़ से टकराने से दो लोगों की मौत

महाराष्ट्र :  ट्रक के पेड़ से टकराने से दो लोगों की मौत
Modified Date: March 31, 2026 / 07:18 pm IST
Published Date: March 31, 2026 7:18 pm IST

जालना, 31 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के जालना शहर में एक ट्रक के पेड़ से टकराने के बाद उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, पशुओं के चारे से लदा ट्रक तेज गति से चल रहा था और शिरडी की ओर जाने वाले बाईपास मार्ग पर आगे बढ़ने के बजाय जालना शहर में प्रवेश कर गया।

पुलिस के मुताबिक, लगभग रात दो बजे, एक स्कूल के पास ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप ट्रक एक विशाल बरगद के पेड़ से टकरा गया और पेड़ जड़ से उखड़ गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वाहन में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

भाषा राखी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में