महाराष्ट्र ने 2027 नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेले के लिए लोगो का अनावरण किया

Ads

महाराष्ट्र ने 2027 नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेले के लिए लोगो का अनावरण किया

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 03:21 PM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 03:21 PM IST

मुंबई, 13 मई (भाषा) महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को 2027 में होने जा रहे नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए आधिकारिक लोगो का अनावरण किया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सह्याद्री गेस्ट हाउस में उपमुख्यमंत्रियों – एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार की उपस्थिति में लोगो का अनावरण किया।

कुंभ मेला प्राधिकरण, ‘मायजीओवी’ और एसोसिएशन ऑफ डिजाइनर्स ऑफ इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता के माध्यम से इस लोगो डिजाइन का चयन किया गया था।

विज्ञप्ति के अनुसार, 20 नवंबर से 20 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित प्रतियोगिता के दौरान कुल 3,067 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जिनमें 70 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों की प्रविष्टियां भी शामिल थीं।

प्रसून जोशी समेत प्रख्यात डिजाइन विशेषज्ञों की एक समिति ने विजेता डिजाइन का चयन किया। सुमित काटे ने तीन लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि मयंक नायक ने दो लाख रुपये का दूसरा और पीयूष पिंपलनेरकर ने एक लाख रुपये का तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया।

बयान के अनुसार, लोगो में नासिक और त्र्यंबकेश्वर की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रतीक शामिल हैं।

भाषा शफीक मनीषा

मनीषा