मुंबई, 12 मई (भाषा) महाराष्ट्र सरकार द्वारा संचालित जेजे अस्पताल के 26 वर्षीय रेजिडेंट डॉक्टर ने मंगलवार को मध्य मुंबई स्थित अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अभयसिंह मोरे के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ महीनों से मानसिक तनाव और अवसाद से पीड़ित थे और उनका इलाज हो रहा था।
उन्होंने बताया कि मूल रूप से मध्य महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के वाशी तालुका के दासेमगांव गांव के रहने वाले यह चिकित्सक रेडियोलॉजी विभाग में कार्यरत थे और फरवरी में इस प्रतिष्ठित सरकारी अस्पताल में शामिल हुए थे।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में जांच जारी है।
भाषा सुरभि संतोष
संतोष