UP Crime News: साली के साथ किया ये कांड, फिर जीजा ने कर ली आत्महत्या, खुलासा होते ही उड़े सबके होश

Ads

UP Crime News: कुशीनगर में ससुराल आए एक व्यक्ति ने बुधवार की सुबह अपनी साली की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 03:27 PM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 03:37 PM IST

UP Crime News| Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • ससुराल आए जीजा ने अपनी साली की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
  • साली की हत्या करने के बाद जीजा ने खुद भी आत्महत्या कर ली है।
  • पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

UP Crime News: कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में ससुराल आए एक व्यक्ति ने बुधवार की सुबह अपनी साली की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग निवासी शंभू प्रजापति के 27-वर्षीय दामाद जितेंद्र ने सुबह नाश्ते के बाद 18-वर्षीय साली नैना कुमारी को अपने कमरे में बुलाया।

जीजा ने गोली मारकर की साली की हत्या

UP Crime News: सूत्रों ने बताया कि बिहार के गोपालगंज निवासी जितेंद्र ने कमरा बंद करके नैना की गोली मारकर हत्या कर दी एवं उसके बाद अपने सिर में भी गोली मार ली। उन्होंने बताया कि इस घटना में जितेंद्र और नैना की मौके पर ही मौत हो गयी।सूत्रों ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, (UP Crime News) जिसने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा खोला और दोनों के शव बाहर निकाले। उन्होंने बताया कि घटना का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी जयंत यादव ने बताया कि घटना के हर पहलू की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-