महाराष्ट्र : चौकस पुलिसकर्मियों ने लातूर में महिला की आत्महत्या की कोशिश को नाकाम किया

महाराष्ट्र : चौकस पुलिसकर्मियों ने लातूर में महिला की आत्महत्या की कोशिश को नाकाम किया

महाराष्ट्र : चौकस पुलिसकर्मियों ने लातूर में महिला की आत्महत्या की कोशिश को नाकाम किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: November 19, 2021 7:58 pm IST

लातूर (महाराष्ट्र), 19 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र में लातूर पुलिस के चौकस कांस्टेबलों ने शहर में एक महिला को झील में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या करने से बचा लिया। इस संबंध में एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार देर रात की है, जब गश्त कर रहे दो कांस्टेबलों को संदेश मिला कि एक महिला नंगे पांव कव्हा झील की ओर दौड़ रही है। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल महबूब शेख और विनोद हेम्बाडे घटनास्थल पहुंचे और झील के किनारे खड़ी महिला को कूदने का प्रयास करते पाया।

उन्होंने बताया कि दोनों ने तुरंत महिला को पकड़ लिया और झील से बाहर ले आए। अधिकारी के अनुसार महिला ने पुलिस को बताया कि वह किसी पारिवारिक विवाद के कारण निराश थी। उन्होंने बताया कि महिला को उसके परिवार को सौंप दिया गया है।

भाषा सुरभि उमा

उमा


लेखक के बारे में