ठाणे, 14 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शुक्रवार को एक फ्लैट की छत का हिस्सा गिरने से 46 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और उसकी चार बेटियां घायल हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अधिकारी ने बताया कि घटना उत्तान कस्बे के पाटन बंदर इलाके में तड़के चार बजकर करीब 15 मिनट पर हुई।
उन्होंने बताया कि फ्लैट की छत का एक हिस्सा गिरने से सुनीता बर्गीज नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 12 से 25 साल उम्र की उसकी चार बेटियां घायल हो गईं।
अधिकारी ने बताया कि मीरा भयंदर नगर निगम (एमबीएमसी) ने मलबा हटाया और घायलों को बचाया।
उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दुर्घटना में हुई मौत का मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी के मुताबिक स्थानीय पुलिस और नगर निकाय के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
भाषा धीरज वैभव
वैभव