दुबई, एक जुलाई (एपी) ईरान द्वारा निर्धारित मार्ग का पालन नहीं करने के कारण एक पोत होर्मुज जलडमरूमध्य में फंस गया है। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बुधवार को इस बारे में खबर दी।
खबर में प्रभावित पोत की पहचान एक विदेशी कंटेनर पोत के तौर पर की गई। हालांकि, इसके अलावा और कोई जानकारी तुरंत नहीं दी गई है।
खबर में कहा गया कि जहाज संचालकों के लिए जलडमरूमध्य में ईरान की अर्द्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के निर्देशों का पालन करना आवश्यक है।
यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब जलडमरूमध्य को लेकर तनाव बढ़ गया है। ईरान और अमेरिका के बीच हुए एक अंतरिम समझौते के तहत इस मार्ग से बिना किसी व्यवधान के जहाजों का आवागमन होना था।
हालांकि, सप्ताहांत में पश्चिम एशिया में संघर्ष की स्थिति बनी रही, जब ओमान और संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी ने ओमान के तट के पास इस जलडमरूमध्य से होकर एक नया मार्ग खोलने की कोशिश की।
एपी सुरभि पवनेश
पवनेश