महाराष्ट्र का सबसे बड़ा सभागार ठाणे में बनेगा, 2500 लोगों के बैठने की होगी क्षमता: सरनाइक

महाराष्ट्र का सबसे बड़ा सभागार ठाणे में बनेगा, 2500 लोगों के बैठने की होगी क्षमता: सरनाइक

महाराष्ट्र का सबसे बड़ा सभागार ठाणे में बनेगा, 2500 लोगों के बैठने की होगी क्षमता: सरनाइक
Modified Date: April 3, 2026 / 08:32 pm IST
Published Date: April 3, 2026 8:32 pm IST

ठाणे, तीन अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री एवं जिले से शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक ने शुक्रवार को कहा कि राज्य का सबसे बड़ा सभागार ठाणे के घोडबंदर वाघबील इलाके में बनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ‘तीर्थरूपा निरुपंकर अप्पासाहेब धर्माधिकारी नाट्यगृह’ नामक सभागार तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा, जिसके लिए राज्य सरकार ने 138 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस सभागार में 2,500 दर्शकों के बैठने की विशाल क्षमता होगी। इसमें मुख्य हॉल में 1,600 सीट और दोनों बालकनियों में 450-450 सीट शामिल हैं। दिव्यांगजनों के लिए 12 सीट का एक अलग ब्लॉक आरक्षित होगा। इसमें दिव्यांगों के लिए अलग लिफ्ट और विशेष शौचालय की व्यवस्था भी होगी।’’

मंत्री ने बताया कि 7,300 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली इस परियोजना के तहत एक ऐसा मंच तैयार होगा, जो शहर के प्रतिष्ठित ‘गडकरी रंगायतन’ से 12 मीटर ऊंचा होगा।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में