महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 324 नए मामले सामने आए

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 324 नए मामले सामने आए

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 324 नए मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: August 22, 2022 10:25 am IST

ठाणे, 21 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 324 नए मामले मिले, जिससे जिले में अब तक संक्रमित हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 7,38,777 हो गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इन नए मामलों के सामने आने से जिले में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,904 तक पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि जिले में रविवार को किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 11,938 पर स्थिर रही।

अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक कुल 7,25,364 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

भाषा फाल्गुनी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में