यूट्यूब पर वीडियो देखकर गर्भपात करने की कोशिश, हालात बिगड़ने पर पहुंचा अस्पताल, फिर जो हुआ..
यूट्यूब पर वीडियो देखकर गर्भपात करने की कोशिश, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया
Tries to abort by watching video on YouTube
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में 25 वर्षीय गर्भवती महिला ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर अपना गर्भपात करने की कोशिश की लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं उसे गर्भवती करने वाले शख्स के खिलाफ बलात्कार और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें : दिल्ली 2020 दंगे को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, कहा- पूर्व नियोजित साजिश थी, पल भर का आवेश नहीं
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को शहर के यशोधरा नगर क्षेत्र इलाके में हुई। उन्होंने कहा, “महिला ने हमें बताया है कि शोएब खान (30) नाम का एक व्यक्ति शादी का झांसा देकर 2016 से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। जब वह गर्भवती हुई तो खान ने उसे यूट्यूब वीडियो देखकर और उसमें बताई गई दवाएं लेकर भ्रूण का गर्भपात करने के लिए कहा।”
ये भी पढ़ें : दिखेगा चक्रवाती तूफान गुलाब का असर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी
उन्होंने कहा, “अपने आप गर्भपात करने की कोशिश करते हुए, महिला की हालत खराब हो गई और परिजनों को उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। खान को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।”
ये भी पढ़ें : छुपा रहे कोरोना मौत से आंकड़े? 50 हजार रुपए आर्थिक सहायता के लिए भेजी गई सूची में कई मृतकों के नाम गायब

Facebook


