नवी मुंबई में प्रेमिका की हत्या के बाद युवक ने झील में कूदकर दी जान

Ads

नवी मुंबई में प्रेमिका की हत्या के बाद युवक ने झील में कूदकर दी जान

  •  
  • Publish Date - August 9, 2024 / 07:05 PM IST,
    Updated On - August 9, 2024 / 07:05 PM IST

ठाणे, नौ अगस्त (भाषा) दमकल विभाग और पुलिस ने शुक्रवार को 22 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद किया जिसने कथित तौर पर नवी मुंबई में अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद झील में कूदकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सहायक आयुक्त मयूर भुजबल ने बताया कि शुक्रवार सुबह वाघोली इलाके में स्वास्तिक पाटिल नामक एक व्यत्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया।

उन्होंने बताया कि पनवेल निवासी पाटिल ने बुधवार को अपनी 19 वर्षीय प्रेमिका भाविका मोरे की गला घोंटकर हत्या करने के बाद कथित तौर पर एक पुल से डीपीएस झील में छलांग लगा दी।

कॉलेज छात्रा भाविका और पाटिल पिछले दो साल से रिलेशनशिप में थे। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को सुदूर स्थान पर तीखी बहस के बाद गुस्से में आकर पाटिल ने अपनी प्रेमिका को गला घोंटकर उसे मार डाला था।

पुलिस ने बताया कि सबसे पहले उसे एक व्यक्ति के झील में कूदने की सूचना प्राप्त हुई इसके बाद झील के पास ही एक नाले से महिला का शव बरामद किया गया।

भाषा

सुरभि संतोष

संतोष