मुलुंड में प्रेम संबंध के संदेह में एक व्यक्ति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
मुलुंड में प्रेम संबंध के संदेह में एक व्यक्ति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
मुंबई, तीन मई (भाषा) उत्तर-पूर्वी मुंबई के मुलुंड में 24 वर्षीय एक युवक की कथित रूप से प्रेम प्रसंग के संदेह में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह वारदात शनिवार रात जे एन रोड पर सैनाथ प्लाजा के समीप हुई।
उन्होंने कहा,‘‘आरोपी राकेश धीवर को संदेह था कि उसकी पत्नी और संतोष कुमार वकील बिंद के बीच प्रेम संबंध है। शनिवार रात को इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो चाकूबाजी में तब्दील हो गई और बिंद की मौत हो गई। धीवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’
अधिकारी ने बताया कि इस हत्याकांड की जांच की जा रही है।
भाषा
राजकुमार रंजन
रंजन

Facebook


