महाराष्ट्र के कल्याण में उफनती नदी में गिरे व्यक्ति को बचाया गया
महाराष्ट्र के कल्याण में उफनती नदी में गिरे व्यक्ति को बचाया गया
ठाणे, 19 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर में बुधवार को एक व्यक्ति (20) उफनती वाल्धुनी नदी में गिर गया लेकिन उसे एक पेड़ की शाखा का सहारा मिल गया।
एक अधिकारी ने बताया कि वह करीब एक घंटे तक पेड़ की शाखा पर रहा और बाद में उसे बचा लिया गया।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जलमग्न रास्ते पर पैदल चलते हुए व्यक्ति दोपहर बाद नदी में गिर गया। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और उसे बचा लिया।
भाषा अभिषेक अविनाश
अविनाश

Facebook


