पुणे, 16 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि महान गायिकाओं — लता मंगेशकर और आशा भोंसले — को जन्म देने वाला मंगेशकर परिवार मानवता एवं समाज की सेवा कर रहा है।
भागवत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के साथ यहां ‘लता आशा मंगेशकर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ की आधारशिला रखने के बाद बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि यह संस्थान लता मंगेशकर और आशा भोसले को सच्ची श्रद्धांजलि है।
यह समारोह आशा भोसले के 92 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन के कुछ दिनों बाद आयोजित किया गया है।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने मंगेशकर परिवार के परोपकारी मूल्यों की सराहना की और कहा कि परिवार द्वारा संचालित मेडिकल फाउंडेशन ने व्यवसायीकरण से परहेज किया है एवं समाज की सेवा करने का चयन किया है।
भाषा
राजकुमार सुरेश
सुरेश