अजित पवार गुट के कई विधायक शरद पवार के संपर्क में : रोहित पवार
अजित पवार गुट के कई विधायक शरद पवार के संपर्क में : रोहित पवार
पुणे, चार जून (भाषा)लोकसभा चुनाव में विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) के शानदार प्रदर्शन के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता रोहित पवार ने मंगलवार को दावा किया कि प्रतिद्वंद्वी अजित पवार नीत राकांपा के 18 से 19 विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं।
उन्होंने कहा कि प्रतिद्वंद्वी राकांपा के करीब एक दर्जन विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भी संपर्क में हैं।
अजित पवार ने पिछले साल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से अलग हो गए थे और महाराष्ट्र की भाजपा एवं शिवसेना की गठबंधन सरकार में शामिल हो गए थे और उपमुख्यमंत्री बन गए थे।
शरद पवार के पोते रोहित ने कहा, ‘‘अजित पवार गुट के करीब 18 से 19 विधायक पवार साहब (शरद पवार) और हमारे वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं और करीब 12 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। हमारा वरिष्ठ नेतृत्व तय करेगा कि कितने विधायकों को पार्टी में वापस लिया जाना चाहिए।’’
भाषा धीरज दिलीप
दिलीप

Facebook


