मराठा आरक्षण आंदोलन : मुंबई पुलिस की टीम ने नवी मुंबई में जरांगे से मुलाकात की

मराठा आरक्षण आंदोलन : मुंबई पुलिस की टीम ने नवी मुंबई में जरांगे से मुलाकात की

मराठा आरक्षण आंदोलन : मुंबई पुलिस की टीम ने नवी मुंबई में जरांगे से मुलाकात की
Modified Date: January 26, 2024 / 08:20 pm IST
Published Date: January 26, 2024 8:20 pm IST

मुंबई, 26 जनवरी (भाषा) मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ने शुक्रवार को महानगर में प्रस्तावित मराठा आंदोलन के सिलसिले में आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे से नवी मुंबई में मुलाकात की।

जरांगे अपने हजारों समर्थकों के साथ वाशी के एपीएमसी क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं और उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर मराठा समुदाय के बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा सहित कई मांगें पूरी नहीं की गईं तो वह शनिवार से मुंबई के आजाद मैदान में धरना-प्रदर्शन के लिए मार्च करेंगे।

एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस की टीम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (विशेष शाखा) वीरेंद्र मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्व) विनायक देशमुख और पुलिस उपायुक्त पुरुषोत्तम कराड शामिल थे।

जरांगे और पुलिस टीम के बीच चर्चा का विवरण तुरंत उपलब्ध नहीं हो सका है।

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जरांगे ने कहा कि मराठा आंदोलनकारी पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं।

भाषा शफीक माधव

माधव


लेखक के बारे में