राजधानी के रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, 10 लोग घायल, मची अफरातफरी
राजधानी के रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, 10 लोग घायल, मची अफरातफरी ! Massive fire breaks out in residential building in Mumbai
मुंबई: Massive fire breaks out in residential building मुंबई के उपनगरीय मुलुंड में सात मंजिला एक आवासीय इमारत में बुधवार अपराह्न आग लग गई जिसके बाद इमारत में फंसे हुए करीब 80 लोगों को बचाया गया, जबकि तीन बच्चों सहित 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक आग की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और 15 से 20 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया।
Massive fire breaks out in residential building अधिकारी ने बताया कि आग अपराह्न करीब दो बजकर 45 मिनट पर लगी और जागृति भवन नामक इमारत के भूतल तक ही सीमित रही। चूंकि, इमारत की सीढ़ियों वाले हिस्से में धुआं भर गया था, इसलिए कुछ लोग अंदर फंस गए थे। इसके बाद करीब 80 लोगों को बचाया गया। अधिकारी ने कहा कि 10 लोग बेहोश पाए गए अथवा सीढ़ियों पर चलने में असमर्थ पाए गए जिसके कारण उन्हें पास के अग्रवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Facebook


