ठाणे में 68 लाख रुपये मूल्य की मेफेड्रोन और कोडीन युक्त कफ सिरप जब्त; दो व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

ठाणे में 68 लाख रुपये मूल्य की मेफेड्रोन और कोडीन युक्त कफ सिरप जब्त; दो व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 27, 2026 / 03:08 PM IST,
    Updated On - February 27, 2026 / 03:08 PM IST

ठाणे, 27 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 68 लाख रुपये मूल्य की मेफेड्रोन और प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को 24 फरवरी की रात मुंबई के ठाकुरपाड़ा इलाके में एक टूटी-फूटी झोपड़ी से पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि अजीम अहमद नईम अहमद खान (29) और अबूजैद इम्तियाज खान (28) के पास से कोडीन युक्त कफ सिरप की 57 बोतलें और 338.1 ग्राम मेफेड्रोन बरामद हुआ, जिसे वे बेचने वाले थे।

उन्होंने बताया कि जब्त प्रतिबंधित सामग्री की कीमत करीब 68 लाख रुपये है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘कोडीन युक्त कफ सिरप का जो भंडार बरामद हुआ है वह मादक पदार्थों की श्रेणी में आता है और इसका दुरुपयोग नशे के लिए किया जाता है। आरोपियों ने औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से सिरप खरीदा।’’

उन्होंने कहा कि दोनों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम और औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम, 1940 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा सुरभि अविनाश

अविनाश