ठाणे: नशे में धुत सुरक्षा गार्ड नाले में गिरा, आपात सेवा कर्मियों ने बचाया

Ads

ठाणे: नशे में धुत सुरक्षा गार्ड नाले में गिरा, आपात सेवा कर्मियों ने बचाया

  •  
  • Publish Date - July 15, 2026 / 08:44 PM IST,
    Updated On - July 15, 2026 / 08:44 PM IST

ठाणे, 15 जुलाई (भाषा) ठाणे में बुधवार को नशे की हालत में नाले में गिरे 44 वर्षीय सुरक्षा गार्ड को आपात सेवाओं के कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे महानगरपालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख यासीन तड़वी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 12 बजे ब्रह्मांड इलाके में वूल रिसर्च एसोसिएशन के पास हुई।

उन्होंने बताया कि किरण चिरागमसीह वाल्मीकि नामक व्यक्ति अत्यधिक नशे की हालत में नाले में गिर गया और कीचड़ में फंस गया।

तड़वी ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही आरडीएमसी कर्मियों, अग्निशमन विभाग के कर्मियों, कपूरबावड़ी पुलिस अधिकारियों और चिकित्सा कर्मियों की एक बचाव टीम मौके पर पहुंची।

आपात कर्मियों ने वाल्मीकि को सुरक्षित रूप से नाले से बाहर निकाल लिया। उन्होंने कहा, ‘इस घटना में उसे कोई चोट नहीं आई।’

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश