ठाणे में मेफेड्रोन बरामद, 20 लाख रुपये नकद जब्त; चार गिरफ्तार

Ads

ठाणे में मेफेड्रोन बरामद, 20 लाख रुपये नकद जब्त; चार गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 21, 2026 / 12:13 PM IST,
    Updated On - August 21, 2026 / 12:13 PM IST

ठाणे, 21 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ मेफेड्रोन बरामद कर 20 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है तथा इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उल्हासनगर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सचिन गोरे ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने हाल में भगत सिंह नगर इलाके में तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस उपाधीक्षक ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस ने इस दौरान 33.41 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 6.68 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा पुलिस ने 20.76 लाख रुपये नकद और 64,700 रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण भी जब्त किए।

उन्होंने बताया कि इस मामले में अयाज साहिबजाद सैयद, नूरजहां तौफीक शेख, शकीरा इश्तियाक अंसारी और शरीफ सलीम शेख को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि अदालत ने चारों आरोपियों को 21 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। जांच के दौरान चार अन्य संदिग्धों का पता चला है जिनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

अधिकारी ने बताया कि उल्हासनगर पुलिस ने पिछले एक साल में करीब पांच करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए हैं।

भाषा

मनीषा

मनीषा