Nagpur Suicide News: घर के अंदर इस हाल में थी मां और बेटी, देखकर पति के भी उड़े होश, इलाके में फैली सनसनी

Nagpur Suicide News: नागपुर शहर में एक महिला और उसकी 29 वर्षीय विवाहित बेटी के शव उनके घर में फंदे से लटके पाए गए।

Nagpur Suicide News: घर के अंदर इस हाल में थी मां और बेटी, देखकर पति के भी उड़े होश, इलाके में फैली सनसनी

Mother-Daughter Commit Suicide / Image SOURCE : FILE

Modified Date: May 1, 2026 / 10:12 pm IST
Published Date: May 1, 2026 10:06 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नागपुर शहर में महिला और उसकी 29 वर्षीय विवाहित बेटी ने आत्महत्या कर ली।
  • दोनों के शव फांसी के फंदे से लटके मिले हैं।
  • पुलिस ने दोनों के शव पोइसतमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

Nagpur Suicide News: नागपुर: नागपुर शहर में शुक्रवार सुबह एक महिला और उसकी 29 वर्षीय विवाहित बेटी के शव उनके घर में फंदे से लटके पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने मां-बेटी द्वारा आत्महत्या करने की आशंका जताई है। मृतकों की पहचान संगीता धबाले (52) और उनकी बेटी आकांक्षा ब्रह्मे के रूप में हुई है। दोनों के शव नंदनवन पुलिस थाना क्षेत्र के वेंकटेश नगर इलाके में स्थित घर में फंदे से लटके पाये गए।

पति के घर पहुंचने पर हुआ खुलासा

पुलिस ने बताया कि दो महीना पहले आकांक्षा के नवजात शिशु की मौत हो गई थी और वह अपनी मां के साथ रह रही थी। (Nagpur Suicide News) शुक्रवार तड़के करीब सात बजे जब आकांक्षा के पति लोकेश घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया तो उन्हें अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

फंदे पर लटके मिले दोनों के शव

Nagpur Suicide News: एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘दरवाजा अंदर से बंद था और कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने खिड़की से अंदर झांका। वह मां-बेटी को फंदे लटका देखकर स्तब्ध रह गए। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर वह अंदर गए।’’ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। (Nagpur Suicide News) शिशु की मृत्यु ने उन्हें यह चरम कदम उठाने के लिए प्रेरित किया होगा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.