मुंबई: आठ मंजिला आवासीय इमारत के फ्लैट में लगी आग; कोई हताहत नहीं

मुंबई: आठ मंजिला आवासीय इमारत के फ्लैट में लगी आग; कोई हताहत नहीं

मुंबई: आठ मंजिला आवासीय इमारत के फ्लैट में लगी आग; कोई हताहत नहीं
Modified Date: October 23, 2023 / 02:24 pm IST
Published Date: October 23, 2023 2:24 pm IST

मुंबई, 23 अक्टूबर (भाषा) महानगर के उपनगरीय कांदिवली में सोमवार दोपहर एक आठ मंजिला आवासीय इमारत की पहली मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग की चार गाड़ियां और अन्य वाहन मौके पर पहुंचे।

अधिकारी ने कहा कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने बताया कि अडाणी पॉवर, पुलिस, बृहन्मुंबई महनगरपालिका (बीएमसी) वार्ड और 108 एम्बुलेंस सेवा सहित सभी संबंधित एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया है।

अधिक ब्योरे की प्रतीक्षा है।

भाषा नेत्रपाल नरेश

नरेश


लेखक के बारे में