मुंबई: कारोबारी से रंगदारी वसूलने की कोशिश करने और उसे धमकाने के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई: कारोबारी से रंगदारी वसूलने की कोशिश करने और उसे धमकाने के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई: कारोबारी से रंगदारी वसूलने की कोशिश करने और उसे धमकाने के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: October 17, 2022 10:04 pm IST

मुंबई, 17 अक्टूबर (भाषा) मुंबई पुलिस ने अस्पताल में भर्ती एक व्यवसायी को कथित तौर पर धमकाने और उससे रंगदारी वसूलने की कोशिश करने के मामले में 47 वर्षीय एक व्यक्ति को सोमवार को गिरफ्तार किया।

बांद्रा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई अपराध शाखा के रंगदारी रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) ने व्यवसायी सुधाकर शेट्टी की शिकायत के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि सायन पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ दर्ज रंगदारी के एक अन्य मामले में उसे हाल में पैरोल पर रिहा किया गया था। आरोपी रविवार को लीलावती अस्पताल पहुंचा, जहां शिकायतकर्ता का इलाज चल रहा था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से कथित तौर पर पैसे मांगे और उसे जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में