Mumbai Rape News Today: अचानक पेट दर्द से तड़पने लगी 3 साल की मासूम, घर पहुंचते ही दादी के सामने खोला राज, सुनते ही परिजनों के उड़े होश
Mumbai Rape News Today: अचानक पेट दर्द से तड़पने लगी 3 साल की मासूम, घर पहुंचते ही दादी के सामने खोला राज, सुनते ही परिजनों के उड़े होश
Mumbai Rape News Today | Photo Credit: IBC24
- मुंबई में मासूम के साथ दुष्कर्म
- आरोपी स्कूल बस ड्राइवर गिरफ्तार
- अदालत ने पुलिस हिरासत में भेजा
ठाणे: Mumbai Rape News Today नवी मुंबई में तीन साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक निजी स्कूल के बस चालक को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना कामोठे इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी (30) बस से स्थानीय किंडरगार्टन और प्राथमिक स्कूल के विद्यार्थियों को लाने-ले जाने का काम करता था।
चालक ने किया यौन उत्पीड़न
Mumbai Rape News Today पुलिस ने बताया कि बुधवार अपराह्न करीब साढ़े 12 बजे चालक बच्चों को उनके घर छोड़ रहा था। सब बच्चों के बस से उतर जाने के बाद तीन साल की बच्ची बस में अकेली रह गई थी। आरोप है कि इसके बाद चालक ने बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। घर पहुंचने पर बच्ची ने पेट में दर्द की शिकायत की और अपनी दादी को उसके साथ हुई घटना के बारे में बताया। परिवार ने तुरंत स्कूल प्रबंधन को सूचना दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी चालक को गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार करने के बाद बृहस्पतिवार को पनवेल की एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे शनिवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat IBC24 News: जितेंद्र को जिम्मेदारी, सियासत भारी, कांग्रेस ने नियुक्ति पर उठाए सवाल, पूछा- आखिर उन्हें ही क्यों बनाया गया CEO?
- शह मात The Big Debate: निशाने पर हैं शिक्षक भर्ती.. अड़े हुए हैं अभ्यर्थी! पदवृद्धि से शिक्षा विभाग ने किया इनकार, क्या सरकार की साफगोई से और तेज होगी लड़ाई?
- शह मात The Big Debate: जाति वाली चाय पर बवाल.. सियासी केतली में उबाल! 24 घंटों में कांग्रेस पर BJP का दूसरा अटैक, नए भारत में अब भी जाति वाला दांव क्यों?

Facebook


