rape with Woman Police constable in delhi accused arrested
मुंबई। rape with minor girl : मुंबई में एक 58 वर्षीय स्वयंभू बाबा को बलात्कार के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि पीड़ित महिला के साथ वह उस समय से बलात्कार करता आ रहा था, जब वह नाबालिग थी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। >>*IBC24 News Channel के WHATSAPP ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां CLICK करें*<<
यह भी पढ़ें : तमिल लड़की से शादी करेंगे राहुल गांधी ? यात्रा के दौरान मनरेगा वर्कर ने रखा
वर्सोवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि पीड़ित का परिवार उस समय आरोपी सुरेश कुमार रवींद्र नारायण अवस्थी के संपर्क में आया था, जब उनके कुछ परिचितों ने बाबा की ‘‘दिव्य’’ शक्तियों के बारे में उन्हें बताया था।
यह भी पढ़ें : हनुमान जी मंकी और बलात्कारी है हिंदू देवी देवता, सरकार के इस अधिकारी के बयान ने मचाया बवाल
rape with minor girl : उन्होंने कहा कि अनुष्ठान की आड़ में बाबा ने पीड़िता के साथ 2019 से (जब वह नाबालिग थी) कई बार कथित तौर पर बलात्कार किया और पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें लेने के बाद इन्हें इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देकर यौन उत्पीड़न करता रहा।
rape with minor girl : पीड़िता द्वारा हाल में माता-पिता को अपनी आपबीती सुनाए जाने के बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। अधिकारी ने कहा कि अवस्थी को रविवार को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत बलात्कार और अन्य अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें : 17 सितंबर को प्रधानमंत्री का प्रदेश दौरा, होगा मिशन-2023 का आगाज