NEET Topper on CJP Jantar-Mantar Protest || Image- The Tribune File
नई दिल्ली: नीट-यूजी 2026 की दोबारा आयोजित परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल करने वाले पंशुल बंसल ने कहा कि पेपर लीक को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे थे, लेकिन उन्होंने आंदोलन में शामिल होने के बजाय घर पर रहकर पढ़ाई करना बेहतर समझा। (NEET Topper on CJP Jantar-Mantar Protest) एक समाचार चैनल से बातचीत में पंशुल ने कहा, “मैंने सोचा कि प्रदर्शन में जाने से बेहतर है कि मैं घर पर रहकर पढ़ाई करूं, अपनी तैयारी बेहतर बनाऊं और अपना स्कोर सुधारूं।”
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
बता दें कि, नई दिल्ली के केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल के छात्र पंशुल बंसल ने री-एग्जाम में 715 अंक और 99.9999 पर्सेंटाइल हासिल कर ऑल इंडिया रैंक-2 प्राप्त की है। पंशुल बंसल ने बताया कि जब पहली परीक्षा रद्द हुई तो शुरुआत में उन्हें काफी निराशा हुई। उन्होंने कहा, “पहले एक-दो घंटे तक दुख और निराशा महसूस हुई, लेकिन बाद में मैंने इसे पॉजिटिव तरीके से देखा और तय किया कि इस बार और बेहतर प्रदर्शन करूंगा।”
पंशुल ने बताया कि पहली परीक्षा में उन्हें करीब 706 अंक मिलने की उम्मीद थी, जबकि दोबारा हुई परीक्षा में उन्होंने 715 अंक हासिल किए। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त समय मिलने के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई की दिनचर्या में कोई बदलाव नहीं किया। (NEET Topper on CJP Jantar-Mantar Protest) उन्होंने कहा, “मैंने अपना रूटीन नहीं बदला। बस पिछले डेढ़ महीने में पूरी मेहनत की और बाकी भगवान पर छोड़ दिया।”
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
देशभर में जारी छात्र प्रदर्शनों और विपक्ष के आंदोलन पर सवाल पूछे जाने पर पंशुल बंसल ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता।” गौरतलब है कि NEET-UG 2026 की मूल परीक्षा 3 मई को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद इसे 12 मई को रद्द कर दिया गया था। मामले की जांच CBI कर रही है। इसके बाद 21 जून को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोबारा परीक्षा आयोजित की गई और 16 जुलाई को परिणाम घोषित किए गए।
ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ परमाणु समझौते को मंजूरी दी, यूरेनियम संवर्धन की अनुमति संभव: सूत्र
सरकार पुलिस की बर्बर कार्रवाई की आड़ में अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकती : थरूर
जिला अदालत परिसर में वकीलों और मुवक्किल पर हमला, उच्च न्यायालय ने मांगी रिपोर्ट
राहुल-अखिलेश को हिरासत में लेने के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सपा व कांग्रेस का प्रदर्शन
भारत-उत्तरी मैसेडोनिया को 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखना चाहिए : मुर्मू
ओडिशा: भारी बारिश के कारण रथ यात्रा की ‘दक्षिण मोड़’ रस्म को रोकना पड़ा