BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

मुंबई: इमारत में आग लगने से एक बुजुर्ग की मौत, यहीं रहते हैं गायक उदित नारायण भी

मुंबई: इमारत में आग लगने से एक बुजुर्ग की मौत, यहीं रहते हैं गायक उदित नारायण भी

मुंबई: इमारत में आग लगने से एक बुजुर्ग की मौत, यहीं रहते हैं गायक उदित नारायण भी
Bhasha
Published: 07 Jan 2025 | 9:31 pmModified: 07 Jan 2025 | 9:31 pm

मुंबई, सात जनवरी (भाषा) बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण जिस इमारत में रहते हैं वहां आग लगने से एक वरिष्ठ नागरिक की मौत हो गई जबकि दम घुटने के कारण एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इमारत के बी-ब्लॉक में आग लगी थी, हालांकि गायक इमारत के ए-ब्लॉक में रहते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अंधेरी के ओबेरॉय कॉम्प्लेक्स में 13 मंजिला स्काई पैन नामक इमारत की 11वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में सोमवार रात 10 बजे आग लगी थी।

अधिकारियों ने बताया कि करीब चार घंटे बाद सेमवार देर रात 1.49 बजे आग पर काबू पा लिया गया था।

उन्होंने बताया कि आग लगने से दो लोगों का दम घुट गया, जिसके बाद उन्हें नजदीकी कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारी ने बताया कि इनमें से 75 वर्षीय नागरिक राहुल मिश्रा को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे व्यक्ति रौनक मिश्रा (38) को प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आग फ्लैट में बिजली के तारों, बिजली के इंस्टॉलेशन और घरेलू सामान तक ही सीमित थी।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया अग्निशमन विभाग को संदेह है कि फ्लैट में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी, लेकिन वास्तविक कारण की जांच की जा रही है।

उदित नारायण ने कहा कि अग्निशमन विभाग ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की।

उन्होंने कहा, ‘‘आग रात करीब नौ बजे लगी थी। मैं ए-ब्लॉक की 11वीं मंजिल पर रहता हूं और आग बी-ब्लॉक में लगी थी। हम सभी नीचे उतर आए और कम से कम तीन से चार घंटे तक इमारत के परिसर में ही रहे थे।’’

नारायण ने कहा, ‘‘यह बहुत खतरनाक था, कुछ भी हो सकता था। हम भगवान और अपने शुभचिंतकों के आभारी हैं कि हम सुरक्षित हैं।’’

गायक ने कहा, ‘‘इस घटना ने मुझे मानसिक रूप से बहुत प्रभावित किया है और इससे उबरने में मुझे कुछ समय लगेगा। जब आप ऐसी किसी घटना के बारे में सुनते हैं तो आपको दुख होता है लेकिन जब आप ऐसी ही किसी स्थिति में होते हैं तो आपको पता चलता है कि यह कितना दर्दनाक होता है।’’

अग्निशमन विभाग के सूत्रों ने दावा किया कि इमारत की अग्निशमन प्रणाली काम नहीं कर रही थी और डुप्लेक्स फ्लैट की अंदर की सीढ़ियों के कारण अग्निशमन अभियान उनके लिए ‘‘थोड़ा चुनौतीपूर्ण’’ हो गया था।

भाषा प्रीति प्रशांत

प्रशांत

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: मुंबई: इमारत में आग लगने से एक बुजुर्ग की मौत, यहीं रहते हैं गायक उदित नारायण भी

शहर की खबरें

महाराष्ट्र

और भी पढ़ें ›
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 10:20 pm
प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm
थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 8:35 pm
आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

01 Oct 2026 | 8:33 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
अलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे

अलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे

01 Oct 2026 | 8:23 pm