मुंबई : तकनीकी खराबी के कारण भूमिगत मेट्रो सेवाएं बाधित हुईं

Ads

मुंबई : तकनीकी खराबी के कारण भूमिगत मेट्रो सेवाएं बाधित हुईं

  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 11:42 AM IST,
    Updated On - May 22, 2026 / 11:42 AM IST

मुंबई, 22 मई (भाषा) मुंबई में शुक्रवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो लाइन तीन (एक्वा लाइन) की सेवाएं प्रभावित हो गईं। इससे कई यात्री परेशान हो गए और स्टेशनों पर भारी भीड़ व अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

कुल 33.5 किलोमीटर लंबी इस मेट्रो लाइन पर व्यवधान की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले छह मई को टी2 एयरपोर्ट स्टेशन पर आग लगने के कारण एक्वा लाइन की ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई थीं। यह लाइन दक्षिण मुंबई के कफ परेड से आरे जेवीएलआर तक चलती है।

हाल ही में हुई तकनीकी खराबी के कारण व्यवधान की स्थिति करीब 40–50 मिनट तक रही, जिससे ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। यात्रियों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने समय पर जानकारी नहीं दी। ट्रेनों का आवागमन रुकने से मेट्रो स्टेशनों के प्लेटफार्मों और संबंधित क्षेत्रों में भीड़ बढ़ गई।

स्टेशनों और ट्रेनों में फंसे यात्रियों ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि अधिकारियों ने व्यवधान के कारण या परिचालन फिर से शुरू होने के अपेक्षित समय के बारे में कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की गई थी।

मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि तकनीकी खराबी के कारण आज सुबह ‘डाउनलाइन’ और ‘अपलाइन’ दोनों मार्गों पर ट्रेन सेवाओं में देरी हुई।

इसमें कहा गया है, ‘समस्या को ठीक कर लिया गया है और सामान्य ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।’ इस बयान में तकनीकी खराबी की प्रकृति या व्यवधान के समय का उल्लेख नहीं किया गया है।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा