MP Rajya Sabha Election schedule 2026 :मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव का बजा बिगुल! खाली हो रही हैं 3 सीटें, जानें कब डाले जाएंगे वोट और किस दिन होगा मुकाबला

Ads

Madhya Pradesh में राज्यसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने प्रदेश की 3 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इन सीटों पर 18 जून 2026 को मतदान होगा, जबकि 1 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।

MP Rajya Sabha Election schedule 2026 / Image Source : SCREENGRAB

HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश की 3 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होगी वोटिंग
  • दिग्विजय सिंह, जॉर्ज कुरियन और सुमेर सिंह सोलंकी का कार्यकाल हो रहा खत्म
  • 1 जून से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, 20 जून तक पूरी होगी चुनाव प्रक्रिया

भोपाल: MP Rajya Sabha Election schedule 2026  मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने प्रदेश की 3 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन सीटों पर आगामी 18 जून को वोट डाले जाएंगे। इस ऐलान के साथ ही प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। आपको बता दें कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की 2 और कांग्रेस की 1 सीट खाली हो रही है।

1 जून को जारी होगा नोटिफिकेशन

चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार, दिग्विजय सिंह, जॉर्ज कुरियन और सुमेर सिंह सोलंकी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। Election Commission MP Rajya Sabha Notification राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के मुताबिक 1 जून को नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके बाद 8 जून तक नामांकन भरा जा सकेगा। 9 जून को नामांकन की जांच होगी, जबकि 11 जून को नामांकन वापस लिया जा सकेगा।

18 जून को होगी वोटिंग

अगर जरूरी हुई तो 18 जून को वोटिंग होगी। वोटिंग सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगी और 18 जून को ही मतगणना होगी। 20 जून तक राज्यसभा का चुनाव पूरा कर लिया जाएगा। दिग्गजों का कार्यकाल खत्म होने और चुनाव की तारीखें सामने आने के बाद अब दोनों ही प्रमुख दलों में उम्मीदवारों के नामों को लेकर मंथन और जोड़-तोड़ का दौर शुरू हो चुका है।

इन्हें भी पढ़ें :