नई दिल्ली: Delhi University UHW Hostel Protest दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के ‘यूनिवर्सिटी हॉस्टल फॉर वीमेन’ (UHW) में गुरुवार देर रात छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। हॉस्टल प्रशासन के खिलाफ बड़ी संख्या में छात्राएं रात करीब 9:30 बजे से हॉस्टल परिसर के बाहर धरने पर बैठ गईं। छात्राओं का आरोप है कि प्रशासन उन पर जबरन हॉस्टल खाली करने का दबाव बना रहा है।
प्रदर्शन कर रही छात्राओं के अनुसार , इस समय उनकी सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं और कई छात्राएं NET की तैयारी भी कर रही हैं। ,( DU girls hostel water supply cut ) ऐसे समय में प्रशासन ने हॉस्टल के दो ब्लॉकों में पानी की सप्लाई बंद कर दी है, जिससे इस भीषण गर्मी में रहना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा, रीडिंग रूम से कुर्सियां हटा दी गई हैं, जबकि जून और जुलाई तक की फीस पहले ही जमा कराई जा चुकी है। छात्राओं का यह भी आरोप है कि प्रशासन ने अब हॉस्टल में रुकने के लिए 450 रुपये प्रतिदिन का अतिरिक्त शुल्क मांगना शुरू कर दिया है।
छात्राओं के इस आंदोलन को छात्र संगठन एआईएसए (AISA) का भी साथ मिला है। संगठन ने हॉस्टल प्रोवोस्ट के इस्तीफे की मांग की है। साथ ही हॉस्टल में 24 घंटे पानी की सप्लाई तुरंत बहाल करने और बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छात्राओं को परीक्षा खत्म होने तक रहने देने की मांग उठाई है। फिलहाल छात्राएं अपनी मांगों को लेकर हॉस्टल के बाहर डटी हुई हैं।
At 1 AM, a calm night in @Delhiuniversit was heckled by loud noise of slogans by the University Hostel for women Students who launched a mid-night sit-in protest against the administration for cutting down water supply & extending the hostel stay for students preparing for exams pic.twitter.com/Z7eQtXDP17
— Simran (@SimranBabbar_05) May 21, 2026