nagpur Police Diesel Case / IMAGE SOURCE : ai generated
नागपुर : Nagpur Police Inspector Diesel Case महाराष्ट्र के नागपुर से खाकी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ पंचपावली पुलिस स्टेशन के एक सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक लापता नाबालिग लड़की की तलाश शुरू करने से पहले उसके परिजनों से कथित तौर पर पैसे मांगे। इंस्पेक्टर का कहना था कि सरकारी गाड़ी में डीजल भरवाने के बाद ही वह तलाश शुरू कर पाएंगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और मामला बढ़ने के बाद सीनियर इंस्पेक्टर बाबूराव राउत को थाने से हटा दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, उनकी बेटी सोमवार 18 मई की सुबह से लापता थी। जब वह शिकायत लेकर पंचपावली पुलिस स्टेशन पहुंचे, तो मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। Vijay Wadettiwar Nagpur Police Video सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर बाबूराव राउत ने कथित तौर पर गाड़ी में डीजल न होने की बात कहकर पैसे की मांग की। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स सवाल उठा रहा है कि अगर किसी नेता या बड़े अधिकारी की बेटी लापता होती, तो क्या तब भी यही बहाना बनाया जाता?
इस पूरे विवाद को बढ़ता देख नागपुर पुलिस कमिश्नरेट ने तुरंत सख्त कदम उठाया। संयुक्त पुलिस आयुक्त नवीन रेड्डी ने पुष्टि की है कि शुरुआती जांच के बाद इंस्पेक्टर बाबूराव राउत का तबादला पुलिस कंट्रोल रूम में कर दिया गया है। वहीं, महाराष्ट्र के मंत्री और नागपुर के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
A 21-year-old girl went missing in Nagpur’s Pachpaoli Police Station area. Instead of immediate action, her desperate family was allegedly told:
‘𝗡𝗼 𝗱𝗶𝗲𝘀𝗲𝗹 𝗶𝗻 𝘁𝗵𝗲 𝗰𝗮𝗿, 𝘄𝗲 𝗰𝗮𝗻’𝘁 𝗴𝗼 𝘀𝗲𝗮𝗿𝗰𝗵𝗶𝗻𝗴.’….@DGPMaharashtra pic.twitter.com/9U2wrHWZNT— ಭೀಮಾ ತೀರದಲ್ಲಿ..🏹 (@bharatvarsha03) May 21, 2026