Maharashtra Firing News | Photo Credit: AI
ठाणे: Maharashtra Firing News महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर कस्बे में बृहस्पतिवार को अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी (Ulhasnagar Firing) की जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना कैलाश कॉलोनी में रात करीब 8:30 बजे हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
Double Murder Case उल्हासनगर पुलिस नियंत्रण कक्ष द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने भागने से पहले पीड़ितों पर 15 गोलियां चलाईं। अधिकारी ने बताया, “दो लोगों की कई गोलियां लगने से मौके पर ही मौत (Double Murder Case) हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को आपातकालीन उपचार के लिए ठाणे के एक अस्पताल में ले जाया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।’’
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों का प्रारंभिक अनुमान है कि इस दोहरे हत्याकांड के पीछे पुरानी दुश्मनी हो सकती है। हालांकि, हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।