Mumbai Fire News: मुंबई में कपड़ों के शोरूम में भीषण आग! 20 लोगों का रेस्क्यू, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर

मुंबई में कपड़ों के शोरूम में भीषण आग...Mumbai Fire News: Huge fire in a clothing showroom in Mumbai! 20 people rescued, 12 fire engines

Mumbai Fire News: मुंबई में कपड़ों के शोरूम में भीषण आग! 20 लोगों का रेस्क्यू, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर

Mumbai Fire News | Image Source | ANI

Modified Date: May 5, 2025 / 09:51 am IST
Published Date: May 5, 2025 9:51 am IST
HIGHLIGHTS
  • मुंबई- कपड़े के शो रूम में लगी आग,
  • फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर,
  • बिल्डिंग से करीब 20 लोगों का किया रेस्क्यू,

मुंबई: Mumbai Fire News: शहर में एक बार फिर आग की घटना से हड़कंप मच गया। शनिवार सुबह एक कपड़े के शो रूम में भीषण आग लग गई जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

Read More: India-Japan Defence Talks: भारत-जापान की रणनीतिक दोस्ती को नई उड़ान, राजनाथ-नकातानी की हाई-लेवल बैठक आज

Mumbai Fire News: यह शो रूम एक बहुमंजिला इमारत में स्थित है जिसमें आग तेजी से फैलने लगी। समय रहते कार्रवाई करते हुए करीब 20 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। इनमें कर्मचारी और कुछ ग्राहक शामिल हैं जिन्हें फायर ब्रिगेड की टीम ने बहादुरी से बाहर निकाला।

Read More: CG Weather Update Today: प्रदेश के कई स्थानों में आज भी हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Mumbai Fire News: दमकल विभाग के जवानों ने मौके पर मोर्चा संभाल रखा है और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।घटना में किसी के हताहत होने की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन बिल्डिंग में फंसे कुछ लोगों को धुएं के कारण सांस लेने में तकलीफ की शिकायत है, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।