मुंबई:Salman Khan Eid 2026ईद के मुक़द्दस मौके पर सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए एक राहत भरी और भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। दिग्गज पटकथा लेखक और सलमान के पिता सलीम खान, ब्रेन हेमरेज जैसी गंभीर स्थिति को मात देकर पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए। शनिवार को ईद के मौके पर उन्होंने पूरे परिवार के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी से फैंस का अभिवादन स्वीकार किया।
सलीम खान की वापसी
यह मौका खान परिवार और फैंस के लिए बेहद खास था, क्योंकि सलीम खान लगभग एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद पहली बार सामने आए। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था और एहतियात के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। पिछले हफ्ते ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी।
बालकनी में लगे बुलेटप्रूफ कांच
घर के बाहर हुई हालिया गोलीबारी की घटना के बाद, सलमान खान ने सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा। Salim Khan उन्होंने अपनी बालकनी में लगे बुलेटप्रूफ कांच के पीछे से फैंस को फ्लाइंग किस दिए और हाथ हिलाकर उनका स्वागत किया। सलमान ने खुद इस खास पल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस मौके पर उनकी मां सुशीला चरक, भाई अरबाज और सोहेल खान सहित बहन अर्पिता के बच्चे भी वहां मौजूद थे।
सलीम खान की एक झलक पाने के लिए गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फैंस की भारी भीड़ जमा थी। उनकी स्वस्थ उपस्थिति ने उन लाखों चाहने वालों की चिंता दूर कर दी है जो उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद से लगातार दुआएं कर रहे थे। पूरा खान परिवार एक साथ खुश नजर आया, जिसने इस ईद की खुशी को दोगुना कर दिया।