मुंबईवासियों, छात्रों ने विल्सन कॉलेज को जिमखाना सौंपने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

Ads

मुंबईवासियों, छात्रों ने विल्सन कॉलेज को जिमखाना सौंपने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

  •  
  • Publish Date - February 3, 2026 / 02:30 PM IST,
    Updated On - February 3, 2026 / 02:30 PM IST

मुंबई, तीन फरवरी (भाषा) दक्षिण मुंबई में स्थानीय निवासियों और छात्रों ने विल्सन कॉलेज जिमखाना को कॉलेज को वापस सौंपने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

यह जिमखाना एक शताब्दी से अधिक समय से इस कॉलेज से जुड़ा है।

सामाजिक संगठन, ‘विल्सन कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन’ और कई अन्य समूहों ने सोमवार को संयुक्त रूप से यह विरोध प्रदर्शन किया।

स्थानीय संगठन ‘आम्ही गिरगांवकर’ के अध्यक्ष आदित्य परब ने कहा कि स्थानीय लोग जिमखाना का उपयोग लंबे समय से क्रिकेट और फुटबॉल जैसे खेलों के लिए किया करते थे। कोविड-19 महामारी के दौरान जैन अंतरराष्ट्रीय संगठन (जिआईओ) को जिमखाना सौंपे जाने के बाद से वे उसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।

परब ने कहा, ‘बचपन से ही हममें से कई लोग खेलने लिए इस मैदान का उपयोग किया करते थे। उस समय विल्सन कॉलेज इसका प्रबंधन करता था।’’

उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इसे विल्सन कॉलेज को वापस नहीं कर देती और निवासियों को वहां फिर से प्रवेश नहीं मिल जाता, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

इस मामले पर प्रतिक्रिया के लिए जेआईओ से फिलहाल संपर्क नहीं हो सका है।

भाषा

प्रचेता सुभाष

सुभाष