नागपुर : कमरे में लगी आग; धुएं में दम घुटने से दो लोगों की मौत

नागपुर : कमरे में लगी आग; धुएं में दम घुटने से दो लोगों की मौत

नागपुर : कमरे में लगी आग; धुएं में दम घुटने से दो लोगों की मौत
Modified Date: April 30, 2023 / 10:13 pm IST
Published Date: April 30, 2023 10:13 pm IST

नागपुर, 30 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के नागपुर शहर में रविवार को एक स्कूल परिसर में स्थित एक कमरे में आग लगने के कारण धुएं में दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के सिवनी के रहने वाले अमन तिवारी (18) और आकाश रजक (23) के रूप में हुई है।

यह घटना शनिवार रात की है जब कमरे में रखे फ्रिज में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से एक सोफा सेट भी जलकर खाक हो गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा,‘‘ अमन तिवारी और आकाश रजक गहरी नींद में थे। प्रथम दृष्टया धुएं के कारण दम घुटने से उनकी नींद में ही मौत हो गई। ’’

इस घटना का पता रविवार को उस समय चला जब अपराह्न करीब दो बजे दो मजदूर उस कमरे में जा रहे थे जहां तिवारी और रजक ठहरे हुए थे। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण जब उन्होंने तिवारी और रजक के शव देखे तो उन्होंने दरवाजे को तोड़ उनके शवों को निकाला।

पुलिस ने इस सिलसिले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश


लेखक के बारे में