ठाणे में पूर्व कर्मचारी से 5,000 रुपये रिश्वत मांगने वाला स्कूल लिपिक गिरफ्तार
ठाणे में पूर्व कर्मचारी से 5,000 रुपये रिश्वत मांगने वाला स्कूल लिपिक गिरफ्तार
ठाणे, 21 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक स्कूल के वरिष्ठ लिपिक को, एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से आयकर संबंधी दस्तावेज जारी करने के लिए, कथित तौर पर 5,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ठाणे एसीबी की निरीक्षक अनुपमा खरे ने बताया कि वागले एस्टेट इलाके में स्थित श्रीनगर विद्या मंदिर के वरिष्ठ लिपिक किसान महादेव पाटिल को बुधवार को संस्थान की कंप्यूटर प्रयोगशाला में रिश्वत की रकम स्वीकार करते हुए पकड़ा गया।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार, पाटिल ने चार साल का फॉर्म-16 जारी करने के लिए उससे कथित तौर पर रिश्वत मांगी थी। उन्होंने बताया कि उसने उसे यह रकम या तो स्कूल के चपरासी के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से देने या फिर गूगल पे के जरिए भुगतान करने को कहा था।
रिश्वत देने की इच्छा नहीं होने पर सेवानिवृत्त कर्मचारी ने ठाणे एसीबी इकाई में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी लिपिक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
भाषा
अमित रंजन
रंजन

Facebook


