नवी मुंबई में मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़; 1.5 लाख रुपये का गांजा जब्त, छह गिरफ्तार

नवी मुंबई में मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़; 1.5 लाख रुपये का गांजा जब्त, छह गिरफ्तार

नवी मुंबई में मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़; 1.5 लाख रुपये का गांजा जब्त, छह गिरफ्तार
Modified Date: August 27, 2026 / 01:28 pm IST
Published Date: August 27, 2026 1:28 pm IST

ठाणे, 27 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के नवी मुंबई शहर में संचालित एक बड़े मादक पदार्थ गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर 1.5 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए और कथित सरगना समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बुधवार को जारी पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्रवाई 18 अगस्त को शुरू हुई, जब पुलिस ने पनवेल रेलवे स्टेशन के पास पंचशील नगर झुग्गी बस्ती में छापा मारा। इस दौरान दो स्थानीय लोगों कबीर सलीम शेख और विकास उर्फ विक्की कलप्पा गायकवाड़ को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 51,000 रुपये मूल्य का 510 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

जांच में पुलिस ने पनवेल निवासी शकील मोहम्मद अयूब शेख को गिरफ्तार किया। उसके घर की तलाशी ली गई, जहां से 3.5 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, जब्त किए गए एमडी की कीमत एक लाख पांच हजार रुपये है।

पुलिस ने बुधवार को मादक पदार्थ वितरण गिरोह की कथित सरगना रानी रवि जोसेफ तथा उसके दो सहयोगियों नितिन रमेश चौहान उर्फ नितिन भैया और प्रदीप कमलाकर गायकवाड़ को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थ गिरोह से जुड़े सात अन्य लोगों की तलाश जारी है।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में