राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला: हार्दिक पंड्या के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला: हार्दिक पंड्या के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला: हार्दिक पंड्या के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग
Modified Date: March 12, 2026 / 12:40 am IST
Published Date: March 12, 2026 12:40 am IST

पुणे, 11 मार्च (भाषा) गुजरात के अहमदाबाद में टी20 विश्व कप जीत के जश्न के दौरान क्रिकेटर हार्दिक पंड्या द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का कथित तौर पर अपमान किये जाने को लेकर एक वकील ने महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

वकील ने हार्दिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

शिवाजी नगर थाने के एक अधिकारी ने बुधवार को वकील वाजिद खान द्वारा शिकायत दर्ज कराये जाने की पुष्टि की लेकिन उन्होंने इसके बारे में विस्तार से नहीं बताया।

खान ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि हार्दिक पंड्या ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत का जश्न मनाते हुए तिरंगे को अपने शरीर पर लपेटा और मैदान पर अश्लील हरकतें कीं।

शिकायत में आरोप लगाया गया, “यह कृत्य संबंधित कानून के तहत अपराध है और कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।”

भाषा जितेंद्र प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में