नवी मुंबई : पटरियों के पास घास में आग लगने से हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित

नवी मुंबई : पटरियों के पास घास में आग लगने से हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित

नवी मुंबई : पटरियों के पास घास में आग लगने से हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित
Modified Date: June 7, 2023 / 12:51 pm IST
Published Date: June 7, 2023 12:51 pm IST

मुंबई, सात जून (भाषा) नवी मुंबई में जुईनगर और नेरुल रेलवे स्टेशनों के बीच पटरियों के पास बुधवार सुबह आग लगने के कारण मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कुछ यात्रियों ने बताया कि इस मार्ग पर ट्रेनें 30 से 45 मिनट की देरी से चल रही थीं, जिसके परिणामस्वरूप सुबह के समय ट्रेनों और स्टेशनों पर भीड़ बढ़ गई।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवराज मानसपुरे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि जुईनगर और नेरुल रेलवे स्टेशनों के बीच पटरियों के पास घास में आग लगने के बाद ट्रेन सेवा बाधित हुई।

उन्होंने बताया कि उन्हें सुबह साढ़े सात बजे से सात बजकर 50 मिनट तक ओवरहेड तारों की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी, क्योंकि आग स्टेबलिंग लाइनों के करीब थी, जहां रेलगाड़ी खड़ी रहती हैं। अधिकारी ने बताया कि इस वजह से हार्बर लाइन पर रेल सेवाएं प्रभावित हुई।

अधिकारी के मुताबिक इस लाइन पर ट्रेनें कम से कम 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही थी, लेकिन अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है।

मध्य रेलवे का हार्बर कॉरिडोर दक्षिण मुंबई को पश्चिमी उपनगरों और नवी मुंबई से जोड़ता है। इस कॉरिडोर पर रोजाना करीब आठ से दस लाख यात्री सफर करते हैं।

भाषा साजन नरेश

नरेश


लेखक के बारे में